ग्राम तिलाड़िया के ग्रामीण पहुंचे थाना भेरूंदा, ग्राम मे अवैध शराब बिक्री को लेकर सौपा ज्ञापन…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
नगर क्षेत्र के ग्राम तिलाड़ियों के ग्रामीण थाना भेरूंदा पहुंचकर शराबबंदी को लेकर एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी व थाना प्रभारी घनश्याम दांगी को ज्ञापन सौपा। 

ग्रामीण पहुंचे, SDM कार्यालय...

भेरुंदा क्षेत्र मे गांव गांव मे अवैध शराब की बिक्री पर ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है, वही ग्रामीणो द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। गांवो मे अवैध रुप से शराब बेचने वालो पर कार्यवाही कि मांग को लेकर ग्राम तिलाडिया व बालागांव के ग्रामीण आज भेरुंदा पहुँचे, ओर यह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर अवैध रुप से शराब बेचने वालो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। 

ग्रामीण पहुंचे, थाना भेरूंदा

वही ग्रामीणो का कहना है कि ग्राम तिलाड़िया मे कई स्थानो पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा मना करने पर अभद्रता की जाती है, वही ग्रामीणों द्वारा थाना भेरूंदा पहुंचकर ग्राम मे शराब की बिक्री पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा।

ग्रामीण ग्राम तिलाडिया

SDM मदनसिंह रघुवंशी, भेरूंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!