– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
नगर परिषद द्वारा किया गया निरीक्षण जिसमें यह पाया गया कि भोपाल रोड पर अनेक स्थानों पर अवैध रूप से कार वॉशिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं जिनके द्वारा सड़क पर वाहनों को धोने का कार्य किया जाता है जिसमें दुर्घटना की संभावना बनी रहती है तथा शहर के मुख्य मार्ग पर वाशिंग सेंटर के द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है और सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों को भी परेशानी हो रही है इसी के साथ नगर परिषद सीएमओ प्रफुल्ल गठरे के द्वारा एक टीम गठित की गई।

जिसके द्वारा वाशिंग सेंटर पर बोला गया हमला जिसमें वाशिंग सेंटर वालों को समझाया गया एवं उन पर की गई चलानी कार्यवाही इसी प्रकार अभिषेक कार डेकोर, कृष्णा कार्ड डेकोर यादव गैस वेल्डिंग राधे-राधे ऑटो पार्ट्स बालों पर इसी प्रकार तीन से चार दुकानों पर 1000/- रूपए की गई चालानी कार्यवाही इसी प्रकार से नगर परिषद ने 4000/- रूपए की चालानी कार्यवाही की गई और बाकी वाशिंग सेंटर वालों को समझाइस दी गई। कि आगे से आप अपनी व्यवस्था को ठीक करें अन्यथा आप पर भी चलानी कार्यवाही की जाएगी।
इसी के साथ इस टीम में उपस्थित रहे, नगर परिषद सीएमओ प्रफुल्ल गठरे, थाना स्टाफ, वार्ड प्रभारी लक्ष्मी नारायण पवार, वार्ड प्रभारी सचिन राठौर, वार्ड प्रभारी वीरेंद्र यादव, वार्ड प्रभारी मयूर तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
