आखिर एक मायूस मां को कब मिलेगा इंसाफ…
इंसाफ पाने के लिए दर-दर भटक रहा, आदिवासी परिवार…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई मे आदिवासी युवक की संदिग्ध अवस्था मे मौत की घटना को लेकर परिजन एसडीएम कार्यालय पहुंचकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदनसिंह रघुवंशी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।
SDM को सौपा ज्ञापन…
वही परिजन द्वारा ज्ञापन मे उल्लेख किया कि 17 अगस्त 2024 को लाड़कुई निवासी मुकेश उम्र 25 वर्ष भेरुंदा रोड लाड़कुई स्थित आनंद जैन के वेयरहाउस पर हम्माली का काम करने के लिए सुबह 09 बजे घर से निकला था। ओर शाम को 05 बजे के करीब गांव के लोगो द्वारा मुकेश को मृत अवस्था मे वेयर हाउस के मेन गेट के पास पड़ा हुआ पाया। उसी समय परिजन मौके पर पहुंचे।
मृतक की माॅ ने बताया कि मेने देखा कि वेयरहाउस मालिक आनंद जैन के वेयरहाउस के मेन गेट के सामने मेरा बेटा मरा हुआ पड़ा था। ओर पुलिस के द्वारा प्राईवेट गाड़ी से उसके शव को भेरूंदा अस्पताल में लेजाकर रख दिया गया और दूसरे दिन सुबह लगभग 10 बजे उसका डाॅक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

बता दे कि मृतक आदिवासी का परिवार मेहनत मजदूरी करके अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, मुकेश घर में कमाने वाला युवक था।
वही परिजन का कहना है कि उसकी मृत्यु जिस अवस्था में हुई हैं। जिससे हमें संदेह हैं ओर हमें मालुम हुआ है कि उस समय वेयरहाउस में 6 से 7 मजदूर और भी काम कर रहे थें, लेकिन पुलिस द्वारा किसी के बयान भी दर्ज नहीं किये गये, मेरे बेटे के साथ क्या हुआ क्या नहीं। वही आरोप लगाते हुए कहा कि वेयरहाउस मालिक द्वारा सारी बातें दबा दी गई है, मेरे बेटे को मार डाला है। 6 से 7 मजदूर में से मेरा बेटा ही क्यों मरा, जो संदेह पेदा करता हैं और जिसकी सूचना तत्काल वेयरहाउस मालिक द्वारा हमको नहीं दी गई, घटना की जानकारी गांव वालो के द्वारा हमें पता चली।
परिजन
घटना को लेकर परिजन ने भेरूंदा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन…
परिजन द्वारा मुख्यमंत्री से मांग करते हुए ज्ञापन मे उल्लेख किया की, इस संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत की निष्पक्ष जांच की जाये, प्रथम दृष्टिया वेयर हाउस के मालिक की भूमिका संदिग्ध है। वही वेयरहाउस मालिक पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विजय वर्मा, जिला महामंत्री कांग्रेस
