– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा के मतदान केंद्र क्रमांक 257 उर्दू माध्यम माध्यमिक शाला पर नियुक्त बीएलओ सलीम खान, आमीन सिचाई विभाग को निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने तथा कार्य में रूचि नही लेने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय भैरूंदा नियत किया गया है।
बीएलओ सलीम खान को डोर टू डोर मतदाताओं का सत्यापन एवं डीएसई का निराकरण किए जाने के लिए बुधनी विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 257 में बीएलओ के पद पर नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही बरतने पर उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है।

