स्वच्छता अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासनिक अधिकारी सहित भाजपा नेताओं ने लगाई झाड़ू….

स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा….

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
पूरे भारत वर्ष में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा, उसी क्रम आज भेरूंदा नगर के मोहनलाल शिशिर बस स्टैंड पर बीजेपी सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, भेरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर एवं एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओ दीपक कपूर, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, जनपद सीईओ प्रबल अजारिया, नगर परिषद सीएमओ प्रफुल्ल गठरे, और भाजपा नेता, समाज सेवक ने भेरूंदा बस स्टैंड पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वही नुक्कड़ नाटक में कठपुतली के खेल में लोगों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने के अपील भी की गई।

      वही नगर परिषद द्वारा संगोष्ठी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण हुआ, वहीं नगर के हितग्राहियों को आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिया गया। नगर को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी लोगों ने भेरूंदा को स्वच्छ बनाने की शपथ ली, तो वही 100 लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!