भैरूंदा में जन आक्रोश ट्रैक्टर रैली इतिहास की सबसे बड़ी रैली…

पूरा भैरूंदा हुआ किसानमय, 2 हजारों ट्रैक्टर के साथ निकाली किसानों ने ट्रैक्टर रैली…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में किसानों ने की आवाज बुलंद….

किसानों ने दिखाई एकता फसलों के दाम में वृद्धि को लेकर किसान हुए एकजुट….

भेरूंदा के इतिहास में किसानों ने की महारैली, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी….

- अमित शर्मा,लाड़कुई/भेरूंदा 

2000 से अधिक ट्रैक्टर, 5 हार्वेस्टर, बैल गाड़ी के साथ शामिल हुए 07 हजार से अधिक किसान, रैली को हर वर्ग का मिला समर्थन, अनुशासन के साथ निकली रैली, पुलिस के साथ किसानों ने स्वयं संभाली व्यवस्था।

 पूरे प्रदेश में फसलों के दाम में वृद्धि को लेकर किसान अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके हैं, वहीं भेरूदा में भी किसानों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए हजारों ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, किसान लगातार मक्का को एसपी पर खरीदने, गेहूं 2700, सोयाबीन 6000, धान 3100 खरीदने  व फसलों के मूल्यों में वृद्धि को लेकर किसानों ने अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। जिसके तहत आज भेरूंदा की सड़कों पर 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने महारैली निकाली, जो भेरूंदा के इतिहास की आज तक की सबसे बड़ी रैली है। वहीं किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया, किसान जन आक्रोश रैली का जगह-जगह व्यापारी, समाज सेवकों, कांग्रेस नेता, भाजपा नेता ने फूल वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया।

ट्रैक्टर रैली

       गांव-गांव से आए ट्रैक्टर कृषि उपज मंडी में एकत्रित होकर एक विशाल रैली के रूप में नगर के बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर चौराहा, सीहोर नाका होते हुए, वापस कृषि उपज मंडी पहुंचे, जहां सभी प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव, जनपद सीईओ, बिजली विभाग अधिकारी, कृषि अधिकारी के सामने समस्याएं सुनाकर ज्ञापन सौपा और जल्द समस्याओं का निराकरण की बात कही।

किसान रैली

      जिसमें सोयाबीन, मक्का, धन व गेहूं की फसलों में मूल्यों में वृद्धि को लेकर आवाज बुलंद की तो वही नवीन कृषि उपज मंडी को शीघ्र चालू करवाने के लिए भी कहा गया। और सरकार को चेतावनी दी है कि शीघ्र ही हमारी मांगों को पूरा नहीं की गई, तो हम किसान क्रमबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी तमाम जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!