किसानों ने सरकार को दी चेतावनी, मांगे पूरी नहीं हुई तो भोपाल करेंगे कूच…
मांगे पूरी नहीं हुई तो, किसान करेंगे बुधनी उपचुनाव का बहिष्कार…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
जहां पूरे प्रदेश में किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के विरोध में आंदोलन कर, सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। उसी क्रम में दिनांक 30/09/2024 को शाम 07बजे बुदनी के भेरूंदा में किसानों ने मसाला जुलूस निकाला और सरकार को जगाने का प्रयास किया।
मसाल जुलूस…
वही किसान मसाल जुलूस कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर, बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर चौराहा होते हुए शहीद स्मारक स्थल पहुंचा, जहां कैंडल जलाकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
वही मीडिया से चर्चा करते हुए किसान नेता गजेंद्र जाट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे पूरी नहीं की तो जल्द ही हम भोपाल की ओर कुच करेंगे। इसके साथ ही कहा कि आगामी बुधनी में होने वाले उपचुनाव का गांव-गांव जाकर बहिष्कार किया जाएगा।
वही किसानों ने बताया कि विगत दिनो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खातेगांव दौरे पर भैरूंदा होते हुए निकले थे, भेरूंदा के किसानों ने कृषि मंत्री से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, परंतु केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से मिलने से किनारा करते हुए खातेगांव निकल गए।
वही किसान समाज अब सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है, किसानों का कहना है कि जब तक हमारी फसलों का दम नहीं बढ़ाया जाता तब तक सरकार के विरोध में आंदोलन करते रहेंगे।
गजेंद्र जाट, किसान नेता
बता दे कि विगत दिनो भी किसानो ने 2000 से अधिक ट्रैक्टर, 05 हार्वेस्टर, बैल गाड़ी के साथ हजारो किसान इस ट्रैक्टर रैली मे सामिल हुए थे ओर इन्हे हर वर्ग का समर्थन भी मिला था।
पूरे प्रदेश में फसलों के दाम में वृद्धि को लेकर किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके हैं, वहीं भेरूदा में भी किसानों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए हजारों ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था, किसान लगातार मक्का को एमएसपी पर खरीदने, गेहूं 2700, सोयाबीन 6000, धान 3100 खरीदने व फसलों के मूल्यों में वृद्धि को लेकर किसानों ने अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। जिसके तहत भेरूंदा की सड़कों पर उतर कर ट्रैक्टरों रैली, मसाल जुलूस निकाल रहे है। वही लगातार ऑदौलन करने की चेतावनी भी दी जा रही है।
