– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
देवी धाम सलकनपुर में शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर कलेक्टर एवं मंदिर समिति द्वारा ऊपर पहाड़ी पर निजी फोर व्हीलर वाहनों को नवरात्रि में बंद किया जाएगा एवं उक्त निजी वाहनों के स्थान पर प्राइवेट टैक्सियो के माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।
जिसको लेकर सीहोर आरटीओ रितेश तिवारी ने सलकनपुर मे चलने वाली सभी टैक्सियों का अवलोकन कर ट्रायल लिया तो वही दस्तावेज देखे, ओर फिटनेस चेक करने के उपरांत उन्हे पास किया गया।
वही RTO रितेश ने बताया कि हमने सभी टैक्सियो का फिटनेस चेक किया है, एवं कुछ गाड़ियों में मामूली कमियां पाई गई थी, जिनका समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। यात्रियों को सुरक्षित ऊपर दर्शन के लिए पहुंचाया जाएगा एवं सुरक्षित लाया जाएगा।
आरटीओ, रितेश तिवारी सीहोर
वही कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल द्वारा सलकनपुर देवीधाम मे चलाए जाने वाले वाहनों को लेकर सवाल खड़े करते हुए, कहा कि श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए, ले जाने वाले वाहन टैक्सी परमिट वाले उपयोग किया जाना था, लेकिन प्राइवेट वाहनों का ही उपयोग किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता, विक्रम मस्ताल
