RSS नेता से अभद्रता मामले मे, SDM को हटाया…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

बुधनी के रेहटी में आरएसएस नेता से अभद्रता करने पर SDM राधेश्याम बघेल का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसे लेकर आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि 20 सितम्बर को बुधनी SDM राधेश्याम बघेल को लव जिहाद मामले मे चकल्दी के कुछ लोग ज्ञापन देने के लिए रेहटी पहुंचे थे, इस दौरान SDM राधेश्याम बघेल ने आरएसएस के पूर्व जिला पदाधिकारी जुगल किशोर सिसोदिया से दुर्व्यवहार किया था। जिसका एक बिडीओ भी सोशल नेटवर्क पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद अब सरकार ने SDM के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए, उनका स्थानांतरण आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) के पद पर पदस्थ किया गया है।

वायरल बिडीओ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!