भैरुंदा के सर्व मंगल गार्डन में पूर्ण अभ्युदय गरबा महोत्सव 2024 का आयोजन…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
पूरे भारत में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बड़े-बड़े पांडाल लगाकर तो कहीं गार्डन में गरबा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी ही तारतम्य में भेरुंदा नगर के सर्व मंगल गार्डन में पूर्ण अभ्युदय गरबा महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम ओम शांति की बहनों द्वारा, नवरात्र के चतुर्थ दिवस के अवसर पर, माता रानी के चार बहनों के स्वरूप की झांकी बनाई गई। समस्त उपस्थित भक्तो एवं मातृ शक्ति, बालिकाओं ने माता रानी के स्वरूप में विराजी चारों माता की आरती की गई‌। माता रानी के जयकारे लगाए गए।

   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का महेंद्र परिहार द्वारा श्रीराम के नाम के दुपट्टे पहना कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत गरबा महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया। 

    जिसमें सैकड़ो युवती एवं मातृशक्ति ने गरबा महोत्सव में भाग लिया। जैसे ही गजानंद वंदना के उपरांत गरबे का कार्यक्रम शुरू किया गया। वही सभी प्रतिभावान ने अपनी अपनी भूमिका अनुसार स्थान पर पहुंच कर गरबा शुरू किया। हर तरफ सभी के चेहरों पर खुशियां ही खुशियां दिख रही थी। वही यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। लेकिन गरबा करने आई बालिका एवं मातृ शक्तियों में जोश कम नहीं हुआ।  इस प्रकार के कार्यक्रम को देखकर समस्त उपस्थित अतिथियों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!