– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में दिनांक 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ब्लॉक लाड़कुई में कांग्रेस द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम मे भेरूंदा व गोपालपुर मे भी बैठक आयोजित होगी, बैठक में मुख्य अतिथि बुधनी विधानसभा के नव नियुक्त समन्वयक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर जिले के संगठन मंत्री, गणेश तिवारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की जाएगी।
वही जानकारी देते हुए, जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे ब्लॉक लाड़कुई में, ब्लॉक भेरूंदा मे दोपहर 01 बजे व ब्लॉक गोपालपुर शाम 04 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।
