– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
नवागत पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। मयंक अवस्थी तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सीहोर ने नवागत पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला का पुष्प गुच्छे भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर निरंजन सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर सुश्री पूजा शर्मा, डीएसपी विजय अंभोरे, रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
नवागत पुलिस अधीक्षक ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक–
नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने पदभार ग्रहण के उपरांत जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस की बैठक ली, जाकर कानून व्यवस्था बनाये रखने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर गीतेश गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर, आकाश अमलकर एसडीओपी आष्टा, शशांक गुर्जर एसडीओपी बुदनी, निरजंन सिंह राजपूत नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर, दीपक कपूर एसडीओपी भेरुन्दा, डीएसपी विजय अंभोरे, थाना प्रभारी आष्टा रविन्द्र यादव, निरीक्षक नीता देअरवाल, निरीक्षक डीएसबी कमल सिंह मंडलोई उपस्थित रहे।
