– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
शनिवार को बुधनी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। शिवराज सिंह चौहान के दबदबे वाली इस सीट से रमाकांत भार्गव चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें कि पिछले दो महीनों से रमाकांत भार्गव के साथ-साथ शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह के भी चुनाव लड़ने की चर्चा-ए तेज थी। दावेदारों में उनका नाम भी था और ये नाम पैनल के जरिए दिल्ली भी भेजा गया था।

हालांकि बीजेपी ने रमाकांत भार्गव के नाम पर ही मुहर लगाई। वही बीजेपी का प्रत्याशी घोषित होने के बाद कार्तिकेय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि, रमाकांत भार्गव बुधनी के योग्य प्रत्याशी हैं, वो उनके लिए प्रचार भी करेंगे।
वही अपने बयान में कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि मैं रमाकांत भार्गव जी के लिए चुनाव प्रचार करूंगा। मुझे बुधनी के लोगों के बीच जाने के लिए किसी टिकट की आवश्यकता नहीं है। मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं। बुधनी सीट को लेकर जहां भाजपा पार्टी ने रमाकांत भार्गव के नाम पर मुहर लगा दी है। तो वही विजयपुर से रामनिवास रावत को टिकट दिया गया है।
