– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
जिले में आचार संहिता प्रभावी होने से पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अवैध गतिविधयों मे लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
उसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी शशांक सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी द्वारा एक टीम का गठन कर ग्राम जोशीपुर के जंगल में गुंजारी नाला में चल रही अवैध शराब की भट्टी को नष्ट किया गया। वही पुलिस द्वारा महुआ लहान करीब 100 किलो कीमती 10,000/रुपए का नष्ट किया गया। इसके उपरांत पाइप पुल बुधनी के पास रोड से आरोपी राकेश पवार पिता कंछेदी लाल पवार उम्र 40 वर्ष निवासी जोशीपुर के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 2, 000/रूपए की जप्त की गई।
अवैध शराब की भट्टी की नष्ट…
सराहनी कार्य – उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी, उप निरीक्षक संदीप जाट, प्रधान आरक्षक लोकेश कुमार, आरक्षक 860 हर्षित, आरक्षक 525 मुकेश, आर. अरुण का योगदान रहा।
