भाजपा की आंतरिक कलह को लेकर क्या कहा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

भाजपा के द्वारा बुधनी विधान सभा उपचुनाव के लिए किये गए प्रत्याशी चयन के बाद से ही विरोध का दौर शुरु हो गया था। जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। केवल भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम जनता भी सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी का विरोध खुले रूप से कर रहे हैं। वही वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा भी कार्यकर्ताओ को समझाईश देने को लेकर बैठक का दौर जारी है। वही 25 तारीख को नामांकन के बाद सभा स्थल पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भी कार्यकर्ताओ की बैठक ली गई।

   वही विगत दिनों 22 तारीख बुदनी के भेरूंदा स्थित सर्वमंगल पैलेस में राजेंद्रसिंह राजपूत द्वारा ली गई बैठक को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद कुछ असंतोष कार्यकर्ताओं में होता है। जिसको लेकर राजेन्द्रसिंह राजपूत कार्यकर्ताओं को समझाने गए थे, भाजपा एकजुट है और एक जुटता के साथ ही चुनाव मैदान में है।

रवि मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष 

भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे बुदनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!