भाजपा के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुदनी उपचुनाव लड़ने का दिया था ऑफर…

कमलनाथ के संपर्क में थे, बुधनी के पूर्व विधायक राजेंद्र राजपूत…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी उपचुनाव बीजेपी उम्मीदवार रामकांत भार्गव का विरोध कर अपने लिए टिकिट मांगने वाले बुदनी विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया है, चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुझे कांग्रेस से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, अगर मुझे पद का लोभ लालच होता तो में कांग्रेस से राजकुमार पटेल उमीदवार नहीं होते, मै होता

बैठक का किया था आयोजन

जब उनसे मीडिया द्वारा पूछा गया कि आप खुश नहीं थे, रामकांत भार्गव को टिकिट मिलने से तो बोले मेरा विरोध नहीं था, मेरे समर्थकों का था, उन्होंने बैठक बुलाई थी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यकताओ की मांग थी टिकिट बदलना चाहिए।

बैठक का किया था आयोजन

जब उनसे पूछा गया आपने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के लिए अपनी सीट 2005 में छोड़ी थी तो पार्टी ने आपको कैसे संतुष्ट किया। राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया जैसे मैने अपने विधायक पद से त्यागपत्र दिया 2005 में बुदनी विधानसभा क्षेत्र के हम तीन नेताओं को प्रदेश सरकार में निगमो का चेयरमैन बनाया गया था। मुझे वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, गुरु प्रसाद शर्मा को वन विकाश निगम एवं पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधानसभा उमीदवार रामकांत भार्गव को अपेक्स बैंक का चेयरमैन बनाया गया था। 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद हम लोगों ने इतीफा दे दिया। वही रामकांत भार्गव को तो पार्टी ने लोक सभा का टिकिट देकर सांसद बना दिया। 

   लेकिन हमे कुछ नहीं 2024 में शिवराजसिंह चौहान को केंद्रीय मंत्री बनने पर बुदनी विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देने पर खाली हुई सीट पर कार्यकताओं को उम्मीद थी कि उपचुनाव में उमीदवार मुझे यह गुरु प्रसाद शर्मा, आसाराम यादव, रघुनाथ भाटी को टिकिट दिया जाएगा। 

    लेकिन पार्टी ने उपचुनाव में दौवारा रामकांत भार्गव को टिकिट दिया गया। इसलिए कार्यकर्ता नाराज थे, जब उनसे पूछा गया कि पहले की तरह इस बार भी आपको कोई निगम देने का वादा किया गया है तो राजेंद्र सिंह ने कहा मैं भारतीय जनता पार्टी का सेवक हूॅ ओर पार्टी जो जवाबदारी देगी वह करूंगा। 

राजेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व विधायक

वही बैठक को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद कुछ असंतोष कार्यकर्ताओं में होता है। जिसको लेकर राजेन्द्रसिंह राजपूत कार्यकर्ताओं को समझाने गए थे, भाजपा एकजुट है और एक जुटता के साथ ही चुनाव मैदान में है।

रवि मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!