पशुपति नाथ मेले में लाखो लोगों ने हजारों लीटर चढाया दूध…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
सीहोर जिले के इच्छावर ब्लॉक के ग्राम देवपुरा गांव में वर्षों से एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के गौ-पालक अपने पशुओं के स्वास्थ्य की मंगल कामना के लिए देवपूरा ग्राम में स्थित बरहा खंभा के नाम से प्रसिद्ध है जहाॅ लोग अपने पशुओं के साथ अपने परिवार की खुशहाली की कामना से नारियल, अगरबती, दूध पशुपतिनाथ भगवान को अर्पण करते हैं।
बता दे कि, सीहोर जिला मुख्यालय से 30, किलीमीटर दूर जंगल में पशुपति नाथ का मंदिर है जो कि इछावर ब्लॉक से करीब 15 किलो मीटर है, जिसमें पहले जब कच्चा रास्ता था तब भी लाखों लोग भगवान पशुपतिनाथ को दूध दही चढ़ाने आते थे और जब अब चारों ओर से पक्की सड़क बन गई है तो आस-पास के ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दूर से महिला, पुरुष, बच्चे अपने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ ट्रैक्टरों, बस व अन्य वाहनो से लाखो श्रृद्धालु यह पहुंचते है कि रास्ते में दो-तीन किलो मीटर तक जाम की स्थित निर्मित हो जाती है।
मेले के विजुअल…
वही इतने बड़े तादाद मे भक्तो के मेले मे पहुंचने से भारी भीड़ हो जाती है, अगर प्रशसन की व्यवस्थाओं की बात की जाए तो दीपावली के आठ दिन पूर्व से ही सीहोर जिला प्रशासन पूरी व्यवस्था करने मे जुट जाता है, इस एक दिवसीय मेला दीपावली लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजन के दिन लगता है। सीहोर जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन एवं समिति प्रबंधन के सहयोग से शांति पूर्ण मेले का आयोजन किया जाता है।

वही भेरूंदा, इछावर एसडीओपी दीपक कपूर ने मीडिया को बताया कि इस बार दीपावली पूजन 31, अक्टूबर को होने के कारण 01 नंबर को भी लाखों लोगों ने मंदिर में दूध चढ़ाया और आज भी सुबह से ही लाखों लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
संपूर्ण मेले में शांति एवं लोगो की सुरक्षा जैसे सामाजिक तत्वों से आम लोगो को बचाने के लिए 200 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है, तीन एसडीओपी एवं पाॅच थाना प्रभारी सहित SDF एवं स्पेशल आपातकालीन पुलिस सुरक्षा बल के साथ राज्स्व विभागों से SDM, तहसीलदार, पटवारी सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद है,
वहीसीहोर एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों को दूध चढ़ते हमने देखा है, ओर हमारी पुलिस भगवान पशुपतिनाथ के भक्तों की सेवा में लगी हुई हैं।
दीपक कपूर, एसडीओपी इछावर
