बुधनी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जीत का किया दावा..

 – अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
रविवार को बुधनी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह राजपूत ने भैरुंदा नगर के उमंग पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह राजपूत ने कहा कि यह लड़ाई अभियान वर्चस्व स्वाभिमान की है। वही अजय सिंह राजपूत ने जनता से अपने पक्ष मे वोट करने की अपील की।
       निर्दलीय प्रत्याशी अजयसिंह राजपूत ने कहा हम स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं। मुझे निर्दलीय बुधनी विधानसभा से विधायक के लिए खड़ा होना पड़ा, क्योंकि हमारे समाज के व्यक्ति राजेंद्र सिंह राजपूत जिन्होंने सन् 2003 से लेकर अभी तक संघर्ष करना पड़ा। और अपनी पगड़ी उतार कर उन्होंने शिवराजसिंह चौहान को पहनाई थी। आज उन्हें दोबारा पगड़ी पहनने का समय था, लेकिन भाजपा द्वारा किसी अनजान व्यक्ति जिन्हे भैरुंदा और ना ही रेहटी की जनता पहचानती है। यहां की जनता का मन था कि स्थानीय व्यक्ति को टिकिट मिले, और अपनी बातें विधानसभा में उठाएं। भेरूंदा नगर में किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया था लेकिन यहां ना ही कोई मंत्री और कोई नेता भी इन्हें मनाने नहीं आया। इसलिए इस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी में नहीं हूं यहां के लोगों किसान है, यह चुनाव वही लड़ रहे हैं। भाजपा कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशी अब बाहर के ही हैं। जनता की अपेक्षा थी कि स्थानीय व्यक्ति को ही पार्टी टिकिट दे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस

     वही क्षत्रिय करणी के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से चर्चा में कहा कि एक प्रत्याशी यहां के ऐसे है, उनके लापता होने के पोस्टर छप गए थे। और दूसरा उम्मीदवार जिन्होंने पैसे लेकर सुषमा स्वराज के सामने अपना फॉर्म रिजेक्ट कराया था। अगर किसानों का प्रयास रहा, ओर निर्दलीय प्रत्याशी के साथ रहे, तो यहां से अजयसिंह राजपूत विजय होने के बाद 8000/- रुपए क्विंटल जब तक सोयाबीन नही होंगी, जब तक विधान सभा परिसर के सामने बिना कपड़े पहने आंखों पर पट्टी बांधकर अजय सिंह राजपूत धरने पर बैठेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!