– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी में 13 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव संपन्न होने जा रहे हैं, दीपावली के पश्चात कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की प्रत्याशी के साथ वरिष्ठ नेता पदाधिकारी प्रतिदिन जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता आसाराम यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनारसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं, सघन रूप से डोर टू डोर जनसंपर्क कर शिवराज सरकार द्वारा किए गए, विकास कार्यों, जनहितैषी चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में लोगों को अवगत कराया जा रहा हैं।
सभा को किया संबोधित…
वही प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर एवं नर्मदा तट आवली घाट पर भाजपा के शक्ति केंद्रों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पिछड़ा वर्ग एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कार्यक्रम में उपस्थित शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग जी जान से जुट जाए, प्रत्येक घर पर पहुंचकर भाजपा सरकार और जननायक शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों से एवं सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराकर भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में मतदान करवाने की अपील करें।
कार्यक्रम को किया संबोधित…
वही चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुधनी के इस चुनाव में प्रत्येक वूथ का हर एक वोट भाजपा के पक्ष में जाना चाहिए, शक्ति केंद्र का कार्यकर्ता पार्टी के लिए आज से ही समय देगा और हम सभी जनता के बीच जाएंगे और जनता जनार्दन को वोटिंग के लिए मशीन तक ले जाने का कार्य करेंगे। पिछले बार की जीत का रिकॉर्ड हमें कायम रखना है और भाजपा प्रत्याशी श्री भार्गव को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
श्रीमती कृष्णा गौर, पिछड़ा वर्ग, प्रभारी मंत्री सीहोर
विश्वास सारंग, चिकित्सा मंत्री मध्यप्रदेश शासन
