– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया है, उन्होंने बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान नांदनेर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है, इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।
दीपक जोशी ने भाजपा का दामन थाम…
दीपक जोशी बीते विधानसभा चुनाव के दौरान देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनोज चौधरी को दावेदार घोषित किया था, जिससे नाराज होकर दीपक जोशी ने पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी सामिल हो गए थे, हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से टिकट दिया, लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा से 12 हजार 542 वोटो से चुनाव हार गए थे।
दीपक जोशी
