बिना चेतावनी के सिगरेट तंबाकू बेचने वाली दुकानों पर चालानी कार्यवाही…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

कोटपा एक्ट के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में नोडल अधिकारियों की टीम ने सिगरेट एवं तंबाकू की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैण्ड स्थित दुकानों पर बिना चेतावनी के बिकने वाले सिगरेट, तंबाकू की दुकान को सीज किया एवं चालान काटा गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि अशोका भोजनालय एवं शिव शंकर भोजनालय पर अनाधिकृत रूप से ग्राहकों को सिगरेट बेची जा रही थी। नोडल अधिकारियों की टीम ने सिगरेट जब्त कर विक्रेताओं के चालान काटे एवं सिगरेट संग्रहण न करने की समझाइश दी। यह कार्यवाही डॉ नेहा मंसोरिया, डॉ अनिशा आईजक एवं पुलिस आरक्षक सुश्री अभिलाषा राजपूत द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!