– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
सीहोर के थाना दोराहा क्षेत्र में एक 12 साल का बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 27 नवम्बर 2024 को रात्रि 10:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल दोराहा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक बसंत मीणा पायलेट निर्मल कुशवाह ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की। बालक द्वारा अपना नाम विनोद नाथ पिता प्रेम नाथ बताया तथा वह इमलिया भोज गाँव का रहने वाला है एवं अपने मामा के गाँव सेमरा दांगी जा रहा है, रात्रि होने के कारण रास्ता भटक गया है। डायल-112/100 जवान बालक को अपने साथ लेकर एफ़आरवी वाहन से सेमरा दांगी पहुँचे एवं सत्यापन उपरांत बालक को उसके मामा जी के सुपुर्द किया गया। बालक को घर लाकर सकुशल मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।
