भैरूंदा पुलिस ने ट्रॉली चोरी का किया पर्दाफाश, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर कुल 6,50,000/- का मशरूका बरामद…

पुलिस ने चोरी गई ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर कुल 6,50,000/- का मशरूका बरामद…

आरोपी राजकुमार बारेला के विरुद्ध पूर्व में चोरी के अन्य मामले भी हैं पंजीबद्ध…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

दिनांक 01.11.2024 को फरियादी सुनिल पिता हरदेव भल्लावी निवासी ग्राम पाचौर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 01.11.2024 को घर में परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए थे, दिनांक 02.11.2024 को सुबह उठकर देखा तो घर के बाहर खड़ी ट्राली नहीं दिखी, आसपास क्षेत्र में तलाश करने के बाद भी ट्राली का कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली चुरा कर ले गए जिसकी रिपोर्ट पर अपराध.क्रमांक.595/24 धारा 303(2), BNS का पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस कार्यवाही – उक्त चोरी के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास कर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.12.2024 को
आरोपीगण –
1. राजकुमार बरेला पिता सईला बारेला निवासी नवलगांव
2. प्रेम सिंह बारेला पिता सीकला बारेला निवासी दुर्गा नायक टापर कोसमी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गई ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर कुल मशरूका कीमत 6,50,000/- रू. जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।

पूर्व अपराधिक विवरण – आरोपी राजकुमार का पूर्व में थाना गोपालपुर में चोरी एवं थाना रहटी व वन परिक्षेत्र लडकुई में लकड़ी चोरी के मामले पंजीबद्ध हैं। आरोपीगण के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं।

तरीका वारदात – आरोपी ने रात्रि में अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर फरियादी के घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी की थी एवं किसी को पता नहीं चले इस कारण ट्रॉली में कलर कर दिया गया था।

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, सउनि सुंदर सरेआम, प्र आर महेन्द्र, आरक्षक पवन जाट, आरक्षक रितेश , सैनिक खुशीलाल भल्लावी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!