– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
कल रात्रि में सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा कोई घोषणा नही की गई है। सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा की रात्रि में जो एक फर्जी पत्र जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा का सोशल मीडिया पर आया वो पूरी तरह से फेक एवं फर्जी है।
जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय की ओर से जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने सोशल मिडिया पर एक पोस्ट वायरल कर लिखा, कि जिला भाजपा ने इस मामले को अति गम्भीरता से लिया है। सोशल मीडिया में किस ग्रुप में सबसे पहले उक्त फेक एवं फर्जी घोषणा का पत्र पोस्ट हुआ। उसकी गहराई से जांच की जा रही है एवं उक्त फर्जी पत्र बनाने, उसे जारी करने वाले की खोज कर उस पर जिला भाजपा द्वारा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि कल रात्रि में जो पत्र सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा का सोशल मीडिया में आया वो पूरी तरह से फर्जी है। मप्र भाजपा द्वारा अधिकृत रूप से सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की रात्रि में कोई घोषणा नही हुई है।
जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय
