191 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला ‘कर्मवीर योद्धा पदक’ एवं प्रमाण पत्र

जिला सीहोर अंतर्गत पुलिस विभाग के 191 अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला ‘कर्मवीर योद्धा पदक’ एवं प्रमाण पत्र

कोरोना काल के दौरान अथक परिश्रम, उत्कृष्ट कार्य व महामारी के दौरान चुनौतीपूर्ण कार्य करने पर जिला सीहोर पुलिस विभाग के 191 अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘कर्मवीर योद्धा पदक’ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसी के तहत पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस विभाग के मुख्यालय स्तर पर पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, कोरोना काल के दौरान शहीद हुए 03 कर्मचारियों के परिजनों को भी कर्मवीर योद्धा पदक देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत पदस्थ चयनित अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुभाग स्तर पर अनुभाग अधिकारियों द्वारा कर्मवीर योद्धा पदक एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए। पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक शुक्ला द्वारा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग, निरंजन सिंह राजपूत नगर पुलिस सीहोर, सुश्री पूजा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर (देहात), डीएसपी विजय अंभोरे एवं रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!