जेता जी बर्ल्ड एकेडमी 76वां गणतंत्र दिवस मनाया, बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी, प्रस्तुति…

आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और उमंग साथ मनाया जा रहा है किसी के चलते नगर भेरूंदा में भी गणतंत्र दिवस पर शासकीय/आशासकीय स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 इसी कड़ी में भेरूंदा के जेता जी बर्ल्ड एकेडमी विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय संचालक द्वारा झंडा – वंदन किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओ के द्वारा बैंड की धुन पर कदमताल पर तिरंगे को सलामी दी गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

    संचालक महेंद्र पचार व प्राचार्य सुनीता सिंह भदौरिया द्धारा दीप प्रज्ज्वलित कर नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने लोक नृत्य, कविता और भाषण के द्वारा अपनी देशभक्ति को भावनाओं को व्यक्त किया। कक्षा आठवीं, नवमीं व दसवीं के छात्र-छात्रओं ने हमारे देश की अनेकता में एकता को दिखाते हुए, शानदार प्रांतीय नृत्य की प्रस्तुती दी। जिसमे हमें अनेक प्रांतों के नृत्य की झलकिया देखने को मिली, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका ने भी देश के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!