सीहोर कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधिकारी व कर्मचारियों को किया सम्मानित…

भेरूंदा– 76 वाॅ गणतंत्र दिवस के मौके पर सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने पर सभी विभागो के अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

   सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह लगातार सभी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को सम्मानित करते आ रहे हैं, उसी क्रम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर लाड़कुई वन विकास निगम में कार्यरत आशीष श्रीवास्तव को अपने कर्तव्य के प्रति सजग व उत्कृष्ट कार्य के लिए सीहोर मे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

      सीहोर कलेक्टर द्वारा सम्मान पाने पर आशीष श्रीवास्तव ने सीहोर कलेक्टर सहित विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया, तो वही विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने आशीष श्रीवास्तव को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इसी क्रम मे भेरूंदा कोलार विभाग में कार्यरत सुन्दरलाल राठौर को अपने कर्तव्य के प्रति सजग व उत्कृष्ट कार्य के लिए सीहोर मे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीहोर कलेक्टर द्वारा सम्मान पाने पर सीहोर कलेक्टर द्वारा सम्मान पाने पर सुन्दरलाल राठौर ने सीहोर कलेक्टर सहित विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया, तो वही विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने सुन्दरलाल राठौर को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!