उत्कृष्ट कार्य के लिए जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को किया सम्मानित…

रेहटी/भेरूंदा/बुदनी- गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम  में वीरता, उत्कृष्ट कार्य करने के साथ विभिन्न गतिविधियों को लेकर सम्मानित किया जाता है, इसी कड़ी में मर्दानपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना में महिला समूह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने साथ ही लोगों को जागरूक करने को लेकर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली

26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जल निगम की सीहोर जिले की महत्वाकांक्षी योजना मरदानपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के विकासखण्ड बुदनी के ग्राम नयागाँव की ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति की सदस्य श्रीमति शीला धनवारे एवं श्रीमती किरन बाई को ग्राम में योजना अंतर्गत उत्कृष्ट जल प्रभार एकत्र करने एवं पेयजल के प्रति जागरुकता लाने के लिये नई दिल्ली में आमंत्रित किया गया।

इस आयोजन मे मध्य प्रदेश जल निगम की ओर से राज्य प्रतिनिधि के तौर पर प्रबंधक जन सहभागिता (जल निगम) श्रीमति डॉ मनेंद्र कटियार भी सम्मानित हुई। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी.आर. पाटिल ने मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रशंसा की। इस कार्य के लिए सहायक प्रबंधक मरदानपुर परियोजना सुनील नागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसी कड़ी में तालपुरा बुधनी ब्लाक की समरस पंचायत के तहत महिला सरपंच श्रीमती शशि कुमरे एवं पंचायत सचिव गोविन्द दायमा एवं जलकर संग्रहण कर्ता लीलाधर यादव को सर्वाधिक जलकर बसूली कर (90 प्रतिशत) कर देने के लिए परियोजना क्रियान्वयन इकाई सीहोर जलनिगम के महाप्रबंधक प्रवीण सक्सेना एवं मुख्य अतिथि के रूप में पधारे तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

श्रीमति शीला धनवारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!