थाना भैरूंदा पुलिस द्वारा सीएम राइज स्कूल में “सेफ क्लिक” साइबर सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित…

बच्चों को सेफ इंटरनेट उपयोग एवं सुरक्षा संबंधित बिंदुओं पर बातें साझा की, साइबर अपराध, साइबर अपराध से बचाव के उपाय, साइबर हेल्पलाइन व साइबर क्राइम रिपोर्टिंग प्लेटफार्म की जानकारी दी गई

पुलिस मुख्यालय द्वारा “सेफ क्लिक” साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में भैरुंदा थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टॉफ द्वारा नगर भैरुंदा के सीएम राईज स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बालक और बालिकाओं को सेफ क्लिक, सेफ इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराध, साइबर अपराध से बचने के तरीके, आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के उपयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित उपयोग के बारे में भी चर्चा की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र लोया, शिक्षक सचिन त्रिवेदी, छात्र छात्राए एवं स्टॉफ सहित करीबन 150 लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!