बोलोरो पिकअप सहित 40 नग सागौन की सिल्लिया की जप्त…

भेरूंदा- वन विकास निगम द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान बोलेरो पिकअप सहित 40 नग सागौन की सिल्लिया जप्त की।

बता दे कि संभागीय प्रबंधक यूके पांडे के निर्देशन में एवं उप संभागीय प्रबंधक डीके एस भदोरिया के मार्गदर्शन में डाबरी दहियखेड़ा रोड पर एक बोलेरो पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। वन विकास निगम के अमला द्वारा वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन लेकिन वन अमले को दे चालक वाहन को तेज रफ्तार से भागने लगा, लगभग 02 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पिकअप को पकड़ने मे वन विकास निगम के अमले सफल रहा, लेकिन चालक वाहन छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा।

 वही वन विकास निगम अमले द्वारा बोलेरो पिकअप की तलाशी लेने पर लगभग 40 नग सागौन की सिल्लिया, जिनका घन मीटर 2.205 व वन उपज का मूल्य 1,21,275/- रुपए वही वाहन का मूल्य 45,000/- रुपए जप्त करने मे सफलता प्राप्त की।

उपरोक्त जप्ति की कार्यवाही में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी डी.पहाड़े, विनोद यादव वनपाल, रामदास सोलंकी वनरक्षक, आशीष श्रीवास्तव वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!