
लाड़कुई- आज भारतीय जनता पार्टी मंडल लाड़कुई में केन्द्रीय बजट को लेकर प्रबुद्ध जन सम्मेलन ग्राम के चंद्रवंशी गार्डन में आयोजन किया गया। जिसमें 2025 में केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने पर कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ।

इस बजट में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने, बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा गया है। सरकार ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप्स और रोजगार सृजन के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की ग्रामीण और शहरी बुनियादी ढांचे के लिए, किसानों के लिए योजना के तहत विशेष प्रोत्साहन, आयकर स्लैब में संभावित राहत, जिससे मध्यम वर्ग को लाभ मिलेगा।

उक्त सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला मंत्री जितेन्द्र गौड, भैरुंदा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, दिनेश माहेश्वरी अखलाक खाॅ, गोलू ठाकुर, छगन दुबे, अरविंद मंडलोई, सुरेश यादव, अनिरुद्ध मीणा, हरिओम प्रजापति, दीपक राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजट की प्रशंसा की।
