05 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा, 10,500/- रुपए किए जब्त…

भैरूंदा- पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला द्वारा जिले में हो रही अवैध गतिविधियों की रोकथाम के तहत दिये गये निर्देशों के तारतम्य में भैरूंदा पुलिस के द्वारा खेत में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
वही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डिमावर के एक खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। पुलिस ने 10,500/- रुपए व ताश के पत्ते जुआरियों के पास से जप्त कर पांच लोगो को गिरफ्तार किया। 
वही पुलिस ने बताया कि ग्राम डिमावर में खेत पर बने टापर पर हार जीत का दाव ताश के पत्तों से लगाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्मल यादव निवासी राला, राजकुमार यादव, कुबेर सिहं यादव, गंभीर यदुवंशी, संतोष कुमार यदुवंशी निवासी डिमावर के पास से 10,500/- रुपए व 104 ताश के पत्ते जब्त कर जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

घनश्याम दांगी, थाना प्रभारी भैरूंदा

अन्तर जिला फरार शराब तस्कर को गोपालपुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार…

गोपालपुर- पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला द्वारा जिले में हो रही अवैध गतिविधियों एवं अवैध शराब की तस्करी पर शिकंजा कसने हेतु दिये गये निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपुर के मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी निरी. महेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 12.02.2025 को मुखबिर सूचना पर एक बोलेरो गाडी में 318 लीटर अवैध शराब जप्त की थी व चालक को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी आशीष ठाकुर अधेरे का फायदा उठाकर वहाँ से भाग गया था। दो आरोपी रोहित बैरागी व आशीष ठाकुर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुझ-बुझ व तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी पर पूर्व में अवैध शराब तस्करी के कई अपराध पंजीबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!