
सीहोर- अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल द्वारा कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए हुये, सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे सभी अधिकारियों की बैठक ली एवं रूट चार्ट के बारे मे जानकारी प्राप्त की गई, तथा समस्त आवश्यक व्यवस्थाये, आपातकालीन व्यवस्था पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

उपरांत कुबेरेश्वर धाम पहुँचकर डायवर्जन रूट व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था आदि का अवलोकन किया, कार्यक्रम स्थल पर पांडाल व्यवस्था, भोजनशाला व्यवस्था, लाईटिंग व्यवस्था इत्यादि इन सभी विषयों पर बारीकी से निरीक्षण किया गया व निर्देश प्रदान किये गये।

इस अवसर पर दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक सीहोर, गीतेश गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, निरंजन सिंह राजपूत नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर, उपेन्द्र यादव रक्षित निरीक्षक सीहोर, रविन्द्र यादव थाना प्रभारी कोतवाली, सुश्री माया सिंह थाना प्रभारी मण्डी, सूबेदार बृजमोहन धाकड़ प्रभारी यातायात सीहोर, प्रभारी जिला विशेष शाखा उपस्थित रहे।
