रेलवे लाईन में प्रभावित किसानो को दिया जा रहा, मुआवजा विभिन्न विसंगतियों से भरा, सौपा ज्ञापन…

भैरुंदा- बुदनी से इंदौर रेल लाईन से प्रभावित किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को बुदनी, खातेगांव व इछावर के विधायकों से मिला।

इस दौरान किसानों द्वारा रेलवे लाईन में अधिग्रहित की जा रही भूमियों के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत कराते हुए, परियोजना की विसंगतियों के बारे में विस्तार से बताया।

किसानों ने विधायक रमाकांत भार्गव, आशीष शर्मा व करण सिंह वर्मा से मांग की, कि रेलवे लाईन में प्रभावित कृषकों को दिया जा रहा, मुआवजा विभिन्न विसंगतियों से भरा है। उन्होंने वर्ष 2023 में निर्धारित की गई पूर्व की केंद्र की गाइड लाईन के अनुसार किसानों को चार गुना मुआवजा, जमीन के बदले जमीन, विस्थापित कृषकों को मुआवजा, भूमि अधिग्रहण करने पर या तो किसान परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी या पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई जाये।

   साथ ही किसान संघ ने कहा कि यदि सरकार ने अपनी रीति-नीति में परिवर्तन कर किसानों की सुध नहीं ली, तो किसान संघ को मजबूरन अपना प्रदर्शन जारी रखना होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जाट, ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि मौजदू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!