भैरुंदा कृषि उपज मंडी में 04 दिन नीलामी कार्य रहेंगा ”बंद”

भैरुंदा- आगामी त्यौहार और सप्ताहिक अवकाश के चलते कृषि उपज मंडी भैरुंदा में चार दिन नीलामी कार्य बंद रहेंगा। मंडी व्यापारी एसोसिएशन भैरुंदा द्वारा मंडी प्रशासन को आवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें 13 मार्च से लेकर 16 मार्च 2025 तक नीलामी कार्य बंद रखने की बात।

व्यापारी एसोसिएशन भैरूंदा द्वारा आवेदन में प्रस्तुत किया है कि होली एवं भाई दूज त्यौहार एवं साप्ताहिक अवकाश होने के कारण नीलामी कार्य बंद रखने हेतु निवेदन किया गया है। जोकि 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक रहेगा। वही मंडी प्रशासन द्वारा किसानों से आग्रह किया गया है कि इन तिथियों में कृषक बन्धु अपनी उपज कृषि उपज मंडी भैरूंदा में लेकर ना आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!