छिदगांव मौजी हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ, स्कूटी वितरण कार्यक्रम…

भैरुंदा- मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023-24 की हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की योजना के तहत शासकीय सेकेंडरी हायर स्कूल छिदगांव मौजी में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, हरिओम प्रजापति, कमलेश शर्मा एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ललित कीर, सरपंच श्रीमती प्रीति कुंवर भाटी, राजेंद्र भाटी, विद्यालय प्राचार्य हेमलता परिहार, समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कु.चेतना बारेला तथा धीरज कटारे को शाला में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर शाला परिवार द्वारा मुख्य अतिथियो की उपस्थिति में तिलक व माला पहनाकर स्कूटी का वितरण किया गया। 

   इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण व शिक्षकों ने दोनो छात्र-छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!