ग्राम लाड़कुई में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, कई मुद्दों पर की चर्चा…

भेरूंदा- विगर दिनों आने वाले त्योहारों को लेकर ग्राम लड़कों के पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
    जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण जन के साथ ही अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, इस दौरान थाना प्रभारी घनश्याम दांगी एवं नायब तहसीलदार मो0 अनीस कुरैशी द्वारा आगामी त्यौहार को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीना, सरपंच स्वरूप सिंह बनवारी व ग्रामीणों से चर्चा की।

ग्रामीणों से कि चर्चा…

  बता दें कि आगामी दिनों में ग्राम लाड़कुई में होलिका दहन, धुरेड़ी व मुस्लिम समुदाय के चल रहे, रमजान के चलते जुम्मे की नमाज के साथ दिनांक 15 मार्च को ग्राम में जत्रा व 19 को रंगपंचमी पर जुलूस का आयोजन भी किया जाएगा, इन सब त्योहार को लेकर उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्राम में की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जाना व त्यौहार को शांतिपूर्ण मानने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
     इस दौरान ग्रामीणों द्वारा ग्राम में अव्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को अवगत कराया, वही ग्राम भादाकुई सरपंच प्रतिनिधि धर्मेन्द्र उइके द्वारा ग्राम भादाकुई में बिक रही अवैध शराब को लेकर भी थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए, कार्यवाही की मांग की, इस दौरान ग्राम लाड़कुई के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम को लेकर भी ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को अवगत कराया। 

      इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ जनों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, नायक तहसीलदार मो0 अनीस कुरैशी, ग्राम सरपंच स्वरूपसिंह बनवारी, शाला प्रभारी विजयनगर, पटवारी रामनिवास के साथ ग्रामीण क्षेत्र के सरपंच व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

घनश्याम दांगी, थाना प्रभारी भैरूंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!