शहर काजी ने भी त्यौहार के मध्य नजर शांतिपूर्वक नमाज अदा करने की अपील… 

त्यौहारों के दौरान एकता और शांति बनाए रखने अपील की गई…

सीहोर-  जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ होली, ईद एवं अन्य सभी त्यौहारों को मनाने के उद्देश्य से जिले के सभी अनुभागों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में आगामी सभी पर्वों पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक समारोह के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही कानून व्यवस्था बनाएं रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

वही सीहोर शहर काजी द्वारा सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की गई, कि जुम्मे की नमाज एवं होली एक ही दिन होने से सभी शांतिपूर्वक नमाज अदा करें और सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं एवं किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस को सूचना देकर कानून व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

सीहोर शहर काजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!