समर्थन मूल्य पर वेयर हाउस में गेहूं उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ…

भैरुंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने गेहूं खरीदी का किया ”श्रीगणेश”

भैरुंदा – भैरुंदा क्षेत्र के वेयर हाउस में सोमवार को समर्थन मूल्य पर गेंहू की सरकारी खरीदी का शुभारंभ हुआ। भैरुंदा के समीप वेयर हाउस में खरीदी केन्द्र का भैरुंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा व भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहनलाल पंवार व अन्य भाजपा नेताओं सहित किसानों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से खरीदी की शुरुआत की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि सरकार हर साल किसानों से सर्मथन मूल्य पर विभिन्न फसलें खरीदती है और इस समय गेहूं को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है जिससे किसान बंधु सरकार के प्रति बहुत खुश नजर आ रहे है क्योकिं किसानों की मेहनत का सही मूल्य समर्थन मूल्य पर किसानों को मिलता है।

ग्राम लाड़कुई में भी भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पवन मीना द्वारा लाड़कुई मंडल अंतर्गत आने वाले मालवीय वेयरहाउस लाड़कुई, मां कृपा वेयरहाउस लाड़कुई, बाबा वेयर हाउस लाड़कुई एवं श्री ओम वेयर हाउस गुलरपुरा व श्री श्याम वेयर हाउस छिदगांव मौजी में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया।

इस दौरान लाड़कुई मंडल अध्यक्ष पवन मीना व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण द्वारा वेयर हाउस में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चना पर उपार्जन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा नेता सहकारी समिति के सदस्य गण व गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित-

कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि गेहूँ उपार्जन के लिए किसान अपना पंजीयन 31 मार्च तक कराना सुनिश्चित करें।

पंजीयन की अहम जानकारी –

किसानों के लिए निःशुल्क पंजीयन के लिए जिले की 38 संस्थाओं पर MP ऑनलाइन, सीएससी केंद्रों पर 50 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन सुविधा किसान ऐप के माध्यम से भी किसान अपना पंजीयन करा सकते है।

जरूरी दस्तावेज –

किसानों के लिए जरूरी दस्तावेज में खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, आधार और बैंक से जुड़ा मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।

गेहूँ का समर्थन मूल्य कुल 2600 प्रति क्विंटल –

गेहॅू विक्रय के लिए समर्थन मूल्य केन्द्र सरकार: 2425 ₹ प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है और राज्य सरकार द्वारा किसानों को बोनस के रूप में 175 ₹ प्रति क्विंटल दिया जायेगा। इस प्रकार किसानों को गेहॅू विक्रय करन पर प्रति क्विंटल 2600 रू का भुगतान किया जायेगा।

महत्वपूर्ण जानकारी –

किसान छलना लगाकर साफ-सुथरा गेहूँ ही लाएं और स्लॉट बुकिंग कर अपने विक्रय की तिथि सुनिश्चित करें। समय न गवाएं, जल्द पंजीयन कराएं और सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।

उपार्जन केन्द्रो में आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश –

कलेक्टर बालागुरू के ने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों पर छाया, पानी, बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा जारी आदेशानुसार कृषकों से गेहूं उपार्जन का कार्य सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रात 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक किया जाएगा तथा कृषक तौल पर्ची शाम 06 बजे तक जारी की जाएगी। इसके साथ ही किसानों से एफएक्यू नॉर्म्स अनुसार ही गेहूं का उपार्जन किया जाएगा। उपार्जन नीति अनुसार सभी पंजीकृत किसान एफएक्यू गुणवत्ता की गेहूं ही उपार्जन केन्द्रों पर लेकर आयें। किसानों को अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुकिंग कर बुकिंग से आगामी 07 दिवसों के भीतर फसल विक्रय कर ऑनलाईन (पक्का) बिल बनवाना आवश्यक है। बिल की तारीख निकलने के बाद पोर्टल पर बिल नहीं बनेगा। जिन किसानों के ऑनलाइन स्लॉट बुक होंगे सिर्फ उन्ही किसानों से फसल की खरीदी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!