शासकीय पीएम श्री विद्यालय लाड़कुई में मनाया गया प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओ को वितरित की किताबे…

भैरूंदा-  एक अप्रैल से मध्य प्रदेश का नया शैक्षणिक सत्र शुरू होता है। उसी क्रम में आज प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। प्रवेश उत्सव के तहत अलग-अलग आयोजन भी हुए। एक अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान भी शुरू हो गया। जो कि चार अप्रैल तक चलेगा।

ढोल-बाजो से नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत

    इसी क्रम में बुदनी क्षेत्र के भैरूंदा विकासखण्ड में भी शासकीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। इसी सन्दर्भ में ग्राम लाड़कुई के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ढोल-बाजो से नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया व पुष्प भी बरसाए गए। वही कक्षाओ मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया तो वही कक्षा बार किताबे वितरित की गई।

छात्र-छात्राओ को किया पुरस्कृत…

    इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा लाड़कुई मंडल के अध्यक्ष पवन मीना ने जहां शिक्षा पर जोर दिया तो वही खेल को लेकर भी छात्र-छात्राओ को प्रोत्साहित किया, वही आगामी माह मे होने वाले सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता मे भाग लेकर के लिए विद्यालय की टीम तैयार करने की बात कही, इसके साथ ही मौजूद लोगो द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

वही शाला प्राचार्य विजय नागर द्वारा भी विद्यालय में शासन प्रशासन दी जारी सुविधा व ग्राम जन सहयोग से प्राप्त सामग्रियो के बारे मे जानकारी दी गई। इस अवसर पर कक्षा 09वीं व 11वीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं व पालक का पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया गया तो वही कक्षा 09वीं के छात्र-छात्राओ को किताबो का वितरण किया गया।

विजय नागर, संकुल प्राचार्य 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण सहित पालक, छात्र-छात्राए व विद्यालय का समस्त स्टॉप मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!