
भैरूंदा के दुर्गा मंदिर चौराहे पर प्रशासन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छिना-झपटी…
भैरूंदा- बुधनी के भेरूंदा ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन करने के लिए दुर्गा मंदिर चौराहे पर एकत्रित हुए, जिस पर प्रशासन ने शक्ति दिखाते हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से रोका, कांग्रेस व प्रशासन के बीच इस दौरान झूमा झटकी भी हुई।
प्रशासन व कांग्रेसियो के बीच झूमा झटकी…
वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए, कहा कि मध्य प्रदेश में बड़े अपराधियों को बचाने का खेल जारी है, जो सरकारी तंत्र की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
दुर्गा मंदिर चौराहे पर एकत्रित हुए, कांग्रेसी…
जिसका जीता जागता उदाहरण परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा एवं उनके साथी चेतन सिंह व शरद जायसवाल को जमानत देने का फैसला बहुत ही चौकाने वाला है, जिस मामले में 52 किलो सोना, करोड़ो रूपये नगदी और रियल स्टेट में किए गए, भारी निवेश का खुलासा हुआ था, उस पर उचित समय में लोकायुक्त द्वारा चालान पेश नहीं किया जाना, भाजपा सरकार की मनसा को उजागर करता है। जिसका हम सभी कांग्रेसी पुरजोर विरोध करते हैं।
देवीसिंह थारोल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भेरूंदा
