समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखी – पूर्व जिला अध्यक्ष मालवीय

भैरूंदा- नगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन नगर के अंबेडकर पार्क मे किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समस्त मौजूद गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारीगणो ने माल्यार्पण कर समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबा साहब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं।

वही नपा अध्यक्ष मारुति शिशिर ने कहा बाबा साहब भारत के ही नहीं, विश्व की महान विभूति थे। जीवन पर्यन्त मानव कल्याण के लिए कार्य किया। बाबा साहब ने भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों पर स्थापित एक महान संविधान बनाने में अपना योगदान दिया। हमें संविधान का पूर्णतः पालन करना चाहिए।

इस अवसर पुर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर, मण्डल अध्यक्ष आशीष शर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
