आगजनी मे प्रभावित लोगो के बीच पहुंचे, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान…

पीड़ित लोगों को 09 लाख की तत्काल सहायता दी…

रेहटी- बुदनी के ग्राम सेमलपानी में आगजनी मे प्रभावित लोगो के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, ओर जले हुए मकानों का निरीक्षण कर हुए नुकसान का अवलोकन किया।

नुकसान का किया अवलोकन…

साथ ही पीड़ित लोगों को लगभग 09 लाख रुपए की तत्काल सहायता दी गई। पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास और अन्य तरह की सहायता तत्काल दिए जाने की अधिकारियों को निर्देश दिए।

जले हुए मकानों का किया निरीक्षण…

   वही शिवराजसिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा पीड़ित लोगों द्वारा अनाज, बर्तन अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ लाखों रुपए की सहायता देने पर सामाजिक संगठन बधाई के पात्र है।

लाखों रुपए की दी सहायता…

श्री चौहान ने पीड़ित लोगों को सांत्वना देते हुये कहां कि संकट की घड़ी में, मैं आप लोगों के साथ हूँ, शासन के अलावा भी जो भी होगा मैं हर संभव मदद आप सभी पीड़ित लोगों को पहुंच जाऊंगा।

शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!