लाड़कुई मंडल में कार्यकारणी का गठन, जिला अध्यक्ष से, कि पदाधिकारियो ने मुलाकात…

भैरूंदा- विगत कुछ महापूर्व मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति भाजपा द्वारा की गई, इसके बाद अब नई कार्यकारणी का गठन किया गया, वही लाड़कुई मंडल में हुई कार्यकारणी को लेकर उपाध्यक्ष, महासचिव व कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति की गई।

वही इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष पवन मीणा के नेतृत्व में मंडल कार्यकारणी के नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य गण सीहोर स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के निज निवास पहुंचे, ओर अपने नवीन दायित्व मिलने पर पर मुलाकात की, ओर उनका धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार जताया।

    इस अवसर पर भाजपा मंडल लाडकुई के नवनियुक्त महामंत्री रितेश ठाकुर, नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, उपाध्यक्ष हरिओम प्रजापति, उपाध्यक्ष कैलाश बारेला, मंडल मंत्री गोविंद मीणा, कोषाध्यक्ष मंजु मुकेश यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!