सीहोर- प्रकरण के फरियादी मेहरबान सिंह राजपूत पिता मांगीलाल जाति राजपूत आयु 45 साल निवासी ग्राम निशाना तहसील शुजालपुर जिला शाजापुर जो कि इंटरसिटी लिंक की इंदौर से जबलपुर बस का ड्रायवर है, हमराह राजेश वर्मा बस कंडेक्टर के साथ थाना कोतवाली में उपस्थित होकर रिपोर्ट की, कि मैं उपरोक्त पते पर रहता हूँ तथा इन्टरसिटी बस क्रमांक MP43-P-9090 जो कि इंदौर से जबलपुर व जबलपुर से इंदौर चलती हैं, पर ड्रायवरी करता हूँ।

31 मई 2025 के रात्रि करीब 12.20 बजे क्रीसेंट चौराहा सीहोर पर तीन लड़कों ने, जिनमे से एक लड़के का नाम मुकेश बैरागी है, ने मेरे व मेरे साथ बस कंडक्टर से मारपीट कर पैसे और बस की चाबी छुड़ाकर ले गए, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 421/2025 धारा 309(6), 296, 3(5)बी. एन. एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना क्रम की गंभीरता को देखते हुए, थाना कोतवाली द्वारा टीम का गठन किया गया, ओर उक्त टीम द्वारा तकनीकि एवं मौखिक साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण 1. मनोज उर्फ अमन बैरागी पिता स्व. ईश्वरदास बैरागी उम्र 22 साल निवासी श्यामपुर रोड राम मंदिर के पास गल्ला मण्डी सीहोर, 2. मुकेश बैरागी पिता बाबूदास बैरागी उम्र 35 साल निवासी श्यामपुर रोड राम मंदिर के पास गल्ला मण्डी सीहोर को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर उक्त आरोपीगणो से बस ड्रायवर से लूटी गई राशि घटना में प्रयुक्ट बगैर नम्बर प्लेट के एक्टिवा वाहन, बस की चाबी को जप्त किया गया। आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश कर दिनांक 03 जून 2025 तक का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है, प्रकरण में फरार आरोपी प्रीतम मेवाडा निवासी जमोनिया थाना मण्डी सीहोर की तलाश की जा रही है।
उक्त आरोपीगणो की गिरफ्तारी में थाना कोतवाली सीहोर के निरीक्षक रविन्द यादव सउनि हिरेश सोनी, प्रआर 33 पंकज यादव, प्रआर 554 कपिल सिंह, प्रआर 85 उग्रसेन गौतम आर.168 विष्णु भगवान. आर 123 विक्रम जाट, आर 797 विवेक दाँगी, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
