मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न, कार्यकारिणी की हुई घोषणा…

कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष यादव ने कहा-संगठन के हित मे कार्य करते रहेंगे…

आष्टा- मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार ब्लॉक इकाई का आयोजन स्थानीय मोहिनी रेस्टोरेंट कन्नौद रोड आष्टा में आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कमलेश्वर वैष्णव, महासचिव गजराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संरक्षक अब्दुल रऊफ खान लाला के मुख्य अतिथि में आयोजन समस्त पत्रकारों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। ब्लॉक अध्यक्ष श्याम शर्मा सलिल ने सभी अतिथियो का साफा बांधकर पुष्पमालाओ से स्वागत किया।

वही कार्यक्रम मे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए नगर के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रऊफ खान लाला का शाल, श्रीफल, शील्ड देकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम मे ज्योतिष क्षेत्र मे उभरते ज्योतिषाचार्य पंडित अमित तिवारी का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने अपने उद्बोधन मे कहा कि पहले की पत्रकारिता और अब की पत्रकारिता मे जमीन आसमान का फर्क है। मै आपको विश्वास दिलाता हूं कि जिलेभर के मेरे पत्रकारसाथीयो पर कोई भी पेरशानी आई तो मै उनके साथ हर समय खड़ा रहूंगा। श्री यादव ने आगे कहा कि पत्रकारो की हर समस्या को मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी अवगत कराएंगे। आपने जिस तरह का आयोजन किया वो तारीफ के काबिल है। पत्रकारो की हर माह मीटिंग हो, ओर उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशस्तर का सम्मेलन सलकनपुर मे होगा। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। साथ मे जिला सम्मेलन भैरूंदा (नसरूल्लागंज) मे जल्दी किया जाएगा।

कार्यक्रम मे संरक्षक अब्दुल रऊफ खान लाला ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि पत्रकारिता मे काफी बदलाव आया है। हमको नगर के साथ साथ आंचलिक क्षेत्र की खबरो पर भी ध्यान देना चाहिए। ताकि शासन प्रशासन तक जनहित की खबर पहुंच सके। और समस्या हल हो जाए। कार्यक्रम मे वरिष्ठ पत्रकार पंडित अमित तिवारी ने कहा कि संगठन हित मे इस तरह के आयोजन होना चाहिए, ताकि पत्रकारो को मार्गदर्शन मिलता रहे। उन्होने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई दी। सरंक्षक अब्दुल रऊफ खान (लाला), पंडित अमित तिवारी, जहूर मंसूरी, बाबू पांचाल, श्रीमल मेवाड़ा, राकेश बैरागी, आनंदीलाल सोनी, सतीश जोशी, नारायण सिंह जाट एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्याम शर्मा सलिल ने नियुक्त किया।

जिसमे मुख्य रूप से महासचिव इसराईल मंसूरी, उपाध्यक्ष शैलेष शर्मा, राजीव गुप्ता,कैलाश अजनोटिया, कोषाध्यक्ष धनंजय जाट, कानूनी सलाहकार नीलेश शर्मा, सहसचिव विक्रम ठाकुर, जितेंद्र राठौर, मीडीया प्रभारी मोहित सोनी, कार्यकारी सदस्य में मोहम्मद सादिक, खालिद खान लाला, जितेंद्र बैरागी, अनीस कुमार, पवन वर्मा, कृष्णपाल वर्मा, राजेश सोलंकी, फैजउद्दीन, इस्माईल मंसूरी, छोटू खान, महेश मेवाड़ा, संतोष करोलिया, शैलेंद्र ठाकुर, दिनेश पटवा, शैलेंद्र राय नियुक्त किए गए। कार्यक्रम मे ब्लॉक के पत्रकार ब़ड़ी संख्या मे शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शैलेष शर्मा ने किया, तो वही आभार जहूर मंसूरी द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!