गांव में अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीणो ने एसडीम को सौपा ज्ञापन…

भैरूंदा- बुदनी के भेरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री गांव गांव हो रही है, जिससे ग्रामीण परेशान है,गांव में शराब बिकने के कारण युवा नशे के आदि हो रहे हैं, वहीं देखा जाए तो सरकार ने नर्मदा के किनारो पर शराब बिक्री पूर्णत प्रतिबंध कर दी थी, परंतु उसके बाद भी आज शराब की बिक्री गांव गांव देखी जा रही है, कहीं ना कहीं शासन प्रशासन की खुली छूट है, जिसके चलते शराब गांव गांव बेची जा रही है।

ज्ञापन सौपा

आपको बता दें कि ग्राम हमीदगंज में गांव के बीचो-बीच हाट बाजार के पास अवैध शराब की दुकान संचालित है, जिसके कारण ग्रामीण जनों व महिलाओं का वहां से निकलना दुश्वार हो रहा है, शराबी मनचले आए दिन महिलाओं को देखकर कमेंट करते हैं, रोड पर ही शराब की बोतल फोड़ देते हैं, जिससे ग्रामीणो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वही आज ग्रामीणों द्वारा भेरूंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को गांव से शराब की दुकान को हटाने के लेकर एक ज्ञापन सौपा गया।

मदनसिंह रघुवंशी, एसडीएम भैरूंदा

वही ग्रामीणो का कहना है कि पहले भी हमारे द्वारा कई बार प्रशासनिक स्तर पर शिकायत की पर अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही शराब माफिया पर नहीं हो पाई, जिसके चलते उनके हौसले बुलंद है।

ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!