नगर भैरूंदा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाया जा रहा सफाई अभियान… 

भैरुंदा- स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता अभियान के तहत नगर भैरूंदा के वार्डों में सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई करवाई जा रही है। यह अभियान 01 जून से प्रारंभ होकर 25 जून 2025 तक चलाया जाएगा  

  नगर परिषद भैरूंदा द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर  एवं नगर परिषद सीएमओ प्रफुल्ल गठरे के निर्देश अनुसार सफाई कर्मी टीम गठित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

  इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व सफाई कर्मियों को अशरफ खान के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं नगर वार्ड मोहल्ले की सफाई को किस प्रकार से करना है और कैसे अपने नगर को नंबर वन बनाना है।
   इन सारी बातो को लेकर जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रफुल्ल गठरे, सफाई दरोगा अशरफ खान, मुकेश कांचले, राहुल सोलंकी एवं समस्त सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!