भैरूंदा- सीहोर जिले के भैरुंदा थाना क्षेत्र के नीलकंठ घाट पर नहाते वक्त नर्मदा नदी में दो युवक डूब गए। इनमें से एक युवक को 16 वर्षीय स्थानीय किशोरी नेहा केवट ने बहादुरी दिखाते हुए, नाव से पहुंचकर बचा लिया, जबकि दूसरा युवक सौभाल धनगर उम्र 20 वर्ष गहरे पानी में डूब गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन…
घटना के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सौभाल का शव नदी से बरामद किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
बता दे कि इछावर से एक परिवार नीलकंठ घाट अस्थिया विसर्जन करने आया था, इस दौरान दोनों चचेरे भाई नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहीं मौजूद गांव की एक किशोरी नेहा केवट ने दोनों को डूबते हुए, देखा तुरन्त अपनी नाव लेकर नर्मदा नदी में डूब रहे युवकों को बचाने के लिए नाव लेकर पहुंची, जिस में एक युवक को बचा लिया, तो वही दूसरा युवक की डूबने से मौत हो गई।
नेहा केवट, नीलकंठ
घटना के समय नेहा केवट की सूझबूझ और साहसिक कदम की स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारियों ने जमकर सराहना की है।
घनश्याम दांगी, थाना प्रभारी भैरूंदा
देखा जाए तो इन दो-तीन दिन के अंतराल मे यह दूसरी घटना है, नर्मदा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही होने के चलते, इस प्रकार की घटनाए लगातार देखने को मिल रही है।
