बस चालक को सीपीआर देकर जान बचाने वाले शर्मा को किया सम्मानित…

भैरूंदा-  31 मई 2025 को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जा रही बस के ड्राइवर की जान बचाने वाले रोजगार सहायक अमित शर्मा का सोमवार को सम्मान किया गया। 

एसडीएम कार्यालय में हुए कार्यक्रम में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, तहसीलदार सौरभ शर्मा और जनपद पंचायत सीईओ प्रबल अरजरिया, नायाब तहसीलदार संदीप गौर, नायाब तहसीलदार अनीस कुरेशी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अमित को फूलमाला पहनाकर सम्मानित कर अधिकारियों ने उनके साहस की सराहना की।

जामुनिया वायजाप्त गांव से एक बस रवाना हुई थी। बस में 35 महिलाएं और 05 पुरुष सवार थे। भोपाल के विद्यानगर पहुंचते ही बस के ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ा गया। नजदीक बैठे रोजगार सहायक ने देखा की ड्राइवर को पसीना आ रहा है, ओर घबराहट हो रही है, रोजगार सहायक अमित शर्मा ने तत्काल कोटवार की मदद से बस को संभाला और ड्राइवर को सीपीआर दिया गया, जो दिल के दौरे के दौरान मरीज को दिया जाता है, तथा तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल के लिए रवाना कर भर्ती कराया गया।

एसडीएम और तहसीलदार की तत्परता ने भी निभाई अहम भूमिका- कलेक्टर

बालागुरु के. के निर्देश पर भैरूंदा राजस्व विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी चार अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई थी। जैसे ही एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत तहसीलदार सौरभ शर्मा को अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं, एसडीएम ने बस चालक के इलाज के लिए 25,000/- तुरंत अस्पताल के अकाउंट में ट्रांसफर भी करवाए। तहसीलदार सौरभ शर्मा अस्पताल पहुंचे और ड्राइवर को तत्काल भर्ती करवाकर उसका इलाज शुरू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!